प्रदेश में MLC चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग, CM-DCM पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, SP प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने खोला मोर्चा

प्रयागराज/झांसी। उत्तर प्रदेश में स्नातक MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक MLC प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा लगातार आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सभी सरकारी टीचर्स, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को बुला-बुलाकर मीटिंग की जा रही है और सत्ता पक्ष के पक्ष में वोट डालने का सीधा दबाव बनाया जा रहा है। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की सोची-समझी साजिश है। जब सरकारी कर्मचारी स्वतंत्र रूप से वोट भी नहीं डाल सकते तो निष्पक्ष चुनाव की कल्पना कैसे की जा सकती है? डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग और जांच हो और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। डॉ. यादव ने कहा कि स्नातक मतदाता जागरूक है, वह किसी के दबाव में नहीं आएगा। शिक्षक समाज लोकतंत्र का प्रहरी है, उसे डराया नहीं जा सकता। सपा पूरी ताकत से इस लड़ाई को लड़ेगी और लोकतंत्र को बचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *