हमीरपुर राठ। आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7/10/26 को पुतला फूंकने पर एफ आई आर से पीड़ित सपाइयों ने कुछ दिनों बाद 12/10/26को भाजपाइयों द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने के बावजूद पुलिस द्वारा एफ आई आर न करने को लेकर नारेबाजी की और एस डी एम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन देकर पुलिस द्वारा किए जा रहे पक्षपात पूर्ण निर्णय की आलोचना की और मांग की की संबंधित भाजपाइयों के ऊपर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सम्मलित लोगों का कहना था कि निष्पक्षता बनाए रखी जानी चाहिए। लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार ना किया जाए। आज ज्ञापन देने वालों में सपा नेता सत्यपाल यादव, कामता राजपूत, मातादीन पासवान, विमल राजपूत, आसाराम, प्रेमचंद भारती, विमल कुमार,रविंद्र राजपूत आदि कई सपाजन शामिल रहे।
भाजपाइयों पर मुकदमे को लेकर सपाइयों ने नारेबाजी कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
