माता रानी के दरबार में साहिब किन्नर ने कमेटी संग दी नृत्य प्रस्तुति, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर। राठ कस्बे के 12 खंभा चौराहे के पास नर्सरी के बगल में स्थित कस्तूरबा विद्यालय के सामने शिव मंदिर में रविवार को माता रानी के दरबार में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां साहिब किन्नर ने अपनी कमेटी के साथ पहुंचकर माता रानी के भजनों पर नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं, सैकड़ों महिलाओं ने ढोलक, मंजीरा और झींका की धुन पर भजन गाकर माता रानी की आराधना की।मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठा। साहिब किन्नर और उनकी कमेटी की नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य राजाराम सैनी, प्रेम नारायण सैनी, नवल सैनी, हरजू कुशवाहा, अजय सैनी, दशहरा राम कुशवाहा, राजकुमार राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पांडा और अजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *