शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को इस बार भी शिक्षकों को सम्मानित करेंगे मनोज कुमार शुक्ला बबलू

शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को इस बार भी शिक्षकों को सम्मानित करेंगे मनोज कुमार शुक्ला बबलू

कानपुर दक्षिण। हर वर्ष शिक्षकों को उनके घर-घर जाकर सम्मानपूर्वक आमंत्रित करते हैं और फिर मंच पर आने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित कर स्वयं को भाग्यशाली महसूस करते हैं क्योंकि अंधकार को चीर कर जो रोशनी दिखाए अज्ञान को मिटाकर जो ज्ञान का दीपक जलाए। ऐसा ही कहा गया है उन शिक्षकों के लिए जो अपने विद्यार्थियों के लिए जीवन जीने की राह दिखाते है। मगर सिर्फ ज़बानी तारीफ से काम नहीं बनता शिक्षकों के लिए आगे बढ़कर उनको मान-सम्मान और कृतज्ञता का भाव समर्पित करना पड़ता है। इस काम को पिछले 10 वर्षों से कर रहे हैं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ल बबलू। बीते 10 वर्षों में 15 हज़ार से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित कर चुके हैं इस बार भी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर हज़ारों शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मनुष्य के जीवन को सही रास्ते पर चलने के लिए जिनका मार्ग दर्शन बेहद जरूरी होता है उनमें से शिक्षक समूह सर्वश्रेष्ठ माना गया है। जैसे कच्ची मिट्टी को गढ़कर कोई कुम्हार पात्र का आकार देता है वैसे ही शिक्षक भी मनुष्य को पात्र बनाते है। इस लिए उनका सार्वजनिक वंदन, अभिनंदन और सम्मान जरूरी है। इसी से प्रेरित होकर हमने 2016 से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने शुरू किए थे जो कि निरंतर चल रहा है इस वर्ष 5 सितम्बर 2026 को उमा उपवन पार्टी लॉन गंगापुर (नियर सैनिक चौराहा) में आयोजित किया जायेगा। मनोज शुक्ल बबलू ने अपील की है कि सभी शिक्षकगण कार्यक्रम में पधार कर इसे सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *