हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े युवक को यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे युवक की जान चली गई। शुक्रवार रात शव गांव पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।टोला गांव निवासी आशीष कुमार (22)पुत्र जयसिंह सेन गुरुवार सुबह अपने साथी दुर्गा श्रीवास के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्गा ने बाथरूम जाने के लिए बाइक रोक दी। वह बाथरूम करने चला गया। जबकि आशीष बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान वहां से निकली तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि आशीष दिल्ली में रह रही अपनी बहन प्रियंका के यहां रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। बेटे की मौत से मां मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
आम रास्ता एवं तालाब भूमि में कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से
रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आम रास्ते में कब्जा करने…
छिपरी से रावतपुरा धाम तक: भक्ति, साधना और शिवत्व की यात्रा
रवीन्द्र त्रिपाठी बुंदेलखंड की धरती वीरता और शौर्य के साथ संतों, साधकों और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए भी जानी जाती…
बेतवा पुल पर सांड से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत; साथी गंभीर
हमीरपुर। बेतवा पुल पर सांड से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में…
