हमीरपुर राठ। कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में तीन दिन पहले लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव शनिवार को गांव के तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार, मसगवां गांव निवासी बॉबी राजपूत (18) पुत्र रोहित सिंह 21 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। युवक के अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को गांव के तालाब में उसका शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।बॉबी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे भाई मयंक, बहन खुशबू सहित अन्य परिजनों को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।इस संबंध में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
औरैया में 28 अक्टूबर को होगा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कृत ‘रश्मिरथी’ नाटक का भव्य मंचन
इंदिरा प्रेक्षागृह,तिलक महाविद्यालय में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम औरैया। भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं…
जराखर रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, चार घायल; एक गंभीर
जगदीश श्रीवास्तव। हमीरपुर राठ। कोतवाली क्षेत्र के जराखर रोड पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं…
आम रास्ता एवं तालाब भूमि में कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से
रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आम रास्ते में कब्जा करने…
