मौत की वजह स्पष्ट नहीं पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थीं मुन्नी देवी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
औरैया। शहर के बनारसीदास मोहल्ले में शनिवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय राम प्रसाद के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका . मुन्नी देवी मूल रूप से औरैया जिले के पारेन गांव की रहने वाली थीं। उनके पति राम प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद वह शहर के बनारसीदास मोहल्ले में अकेले रह रही थीं। शनिवार को घर के अंदर उनका शव मिलने की जानकारी से आसपास के लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
