अखिलेश यादव का दावा- मंत्री राजभर की पार्टी ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की

अखिलेश यादव का दावा- मंत्री राजभर की पार्टी ने भाजपा से मांगी 36 सीटें

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा से 36 सीटों की मांग की है। अखिलेश यादव ने सीटों की सूची भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है। अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले भी सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी की है। इसके पहले भी सपा ने बीते दिनों एनडीए के सहयोगी दलों को मिलने वाली सीटों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए थे। इसमें सहयोगी दलों को उनकी जातियों के बीच स्वीकार्यता के आधार पर अधिक भागीदारी देने की बात कही गई थी। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन आंकड़ों को खारिज करते हुए इसे सपा की साजिश करार दिया था। अब चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे में सहयोगी दलों को कितनी हिस्सेदारी मिलती है और इसके बाद उनका रुख क्या रहता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *