औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अमरदीप ढाबा के सामने हाईवे पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे पीआरवी 9469 के माध्यम से अमरदीप ढाबा के सामने हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक्टिवा स्कूटी (UP79V6401) और हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP77AM3882) की टक्कर हो गई थी। हादसे में नारायनपुर निवासी सौरव (25) पुत्र मुकेश और विवेक (26) पुत्र शशिकपूर घायल हो गए। पुलिस दोनों को 50 शैया अस्पताल, औरैया ले गई, जहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद सौ शैया अस्पताल, चिचौली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।
Related Posts
बुंदेलखंड में गोरखगिरि पर्वत बनेगा आध्यात्मिक केंद्र, 11.21 करोड़ से परियोजना का हुआ है विकास
रियल मीडिया न्यूज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को रफ्तार देने की कड़ी में गुरु गोरखनाथ से जुड़े स्थलों को…
एक पेड़ माँ के नामः विश्व पर्यावरण दिवस पर राजा राम इंटर कॉलेज में हुआ पौधरोपण
श्रीमती शकुंतला निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल, हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर रहे शामिलरियल मीडिया न्यूजहमीरपुर।…
घर में फंदे पर लटका मिला 10 वर्षीय बालक, मौत से परिवार में मचा कोहराम
जगदीश श्रीवास्तव। हमीरपुर राठ। मझगवां थाना क्षेत्र के अटगांव में शनिवार शाम एक 10 वर्षीय बालक का शव मकान की…
