जगदीश श्रीवास्तव।
हमीरपुर। राठ कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को निशाना बनाकर 70 हजार रुपये की छिनैती की वारदात को अंजाम दिया गया। इंडियन बैंक के पास बदमाश ने अधेड़ का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से भागने लगा। हालांकि, पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से छिनैती के 70 हजार रुपये बरामद कर लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया।फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
