बिधूना में फूल मालाएं पहनाकर किया गया जोरदार स्वागत
औरैया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण राजपूत को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिधूना कस्बे में फीडर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया है। डॉ अरुण राजपूत को सम्मानित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रिया शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक दोहरे, आशीष वर्मा,संदीप शाक्य ,डॉ घनश्याम शाक्य,डॉ अखिलेश शाक्य ,रवि सेंगर, अमित श्रीवास्तव ,सत्य प्रकाश राजपूत, रवि राजपूत, अनिल पांडे ,लालू राजपूत, डॉ धीरेंद्र सेंगर आदि प्रमुख हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ अरुण राजपूत ने कहा है कि पार्टी संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े वर्ग की सच्ची हितैषी है यही कारण है कि पिछड़े वर्ग का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ रहा है और इसी के चलते विपक्षी पार्टियां चिंतित होने के चलते भाजपा पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप लगा रहीं है लेकिन जनता भली भांति यह समझ रही है ऐसे में विपक्षियों के मंसूबे कामयाब होने वाले नहीं है।
