औरैया। सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में विद्यार्थियों ने प्रयोगों के माध्यम से रोजमर्रा के विज्ञान को समझा। भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में टीम बाल विज्ञान गुरु के बैनर तले आयोजित साइंस शो में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया।इस दौरान घनत्व, बल, दाब, बल आघूर्ण, जड़त्व आघूर्ण, पृष्ठ तनाव, गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा, न्यूटन के गति संबंधी नियम तथा बरनौली प्रमेय पर आधारित प्रयोग प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने प्रयोग करके उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों की व्याख्या भी की।घरेलू सामान का उपयोग करके रोचक प्रयोग प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में आन्या, लक्ष्मी, नानू, सविता, हर्ष कुमार, दुर्विजय, आकांक्षा, नैन्सी, पल्लवी, शिवानी, तनु, नवीन, अवनी, नमृता यादव, हर्षित, कीर्ति, अक्सा शेख, शैलेन्द्र, काजल, नेहा, सपना, कोमल, आलिया, माधव, शिवा, कविता, जया, वर्षा, नैन्सी सचान और कशिश मंसूरी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Related Posts
महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया के डेरे में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय…
दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आने के बाद से आज तक नहीं जीता सामान्य वर्ग का प्रत्याशी क्या सवर्णों की एकजुटता में है कमी या पिछड़े वर्ग की ही पक्की है यह जमीं
आनंद कुशवाहा औरैया। कहने को तो दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में अस्तित्व में…
दिल्ली की सात वर्षीय वान्या शर्मा ग्लोबल योगा आइकन अवार्ड से सम्मानित
वान्या शर्मा ने बनाया 12वां विश्व रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में योग में जीत इंटरनेशनल खिताब सांसों की लय से…
