बिधूना पुलिस,एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चलती बाइक पर महिला का पर्स छीनने वाले 3 शातिरों को किया गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस व छिन गया माल भी किया बरामद बिधूना
औरैया। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में कोतवाल बिधूना विनेश कुमार सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 367/2026 धारा- 304(2) बीएनएस अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस,12 बोर व छीने हुए माल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि वादी सुरेश कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम उडेलापुर थाना बिधूना द्वारा थाना बिधूना पर तहरीर दी गई कि दिनांक 13.11.26 को समय करीब 14:40 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अछल्दा जा रहे थे। रास्ते में सिद्ध विनायक गेस्ट हाउस रुरुगंज के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान चिरकुआ पुलिया के पास से एक मोटर पर सवार 03 व्यक्तियों को पकड लिया जिनके कब्जे से तमंचा, जिन्दा कारतूस, 4200 रुपये नगद व एक अदद मोबाइल फोन व एक जोड़ी तोड़िया व एक लेडीज पर्स व घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पूछ्ताछ एवं बरामदगी के आधार उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होने ही 13 नवंबर 2026 को रुरुगंज के पास मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया था जिसमें कुल 8,000 रुपये में से कुछ पैसे वे खर्च कर चुके हैं और शेष बचे हुए रुपये उनके पास से बरामद हो गए हैं इसके अतिरिक्त उनके कब्जे से मिला लेडीज पर्स, मोबाइल फोन और तोड़िया वही छीना गया सामान है जिसे वे बेचने की फिराक में बेला की तरफ ले जा रहे थे ताकि बिक्री के पैसों को आपस में बराबर-बराबर बांट सकें। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संजीव उर्फ सन्जू यादव पुत्र रामसरन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया,अंकित कुमार पुत्र रहीशचन्द्र निवासी गुजरीपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया व अजय कुमार उर्फ भोलू राठौर पुत्र शिवनाथ सिंह उर्फ भूरे निवासी ग्राम दोबा थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया शामिल है। पुलिस ने बताया है कि संजीव उर्फ सन्जू यादव पुत्र रामसरन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना ऐरवाकटरा का आपराधिक इतिहास भी है जिसमें मु0अ0सं0 123/23 धारा 379/411 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया, मु0अ0सं0 126/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया है। अन्य अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में विनेश कुमार सिंह जादौन प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना जनपद औरैया,उ0नि0 श्री समित चौधरी प्रभारी एसओजी – सर्विलांस मय टीम, उ0नि0 अजय प्रताप सिंह थाना बिधूना जनपद औरैया शामिल थे। जल्द घटना का खुलासा को लेकर बिधूना पुलिस की जनता में भूरि भूरि सराहना हो रही है।
