सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चार लोग घायल

रंजीतपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों बाइकों पर सवार थे पांच लोगकंचौसी

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे।जानकारी के अनुसार, भुनियापुर निवासी मिनटुल कुमार (27) पुत्र दिनेश कुमार अपनी मां गुड़िया देवी (50) पत्नी दिनेश कुमार और एक अन्य महिला के साथ कंचौसी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद रात लगभग एक बजे अपने घर भुनियापुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रंजीतपुर गांव के पास सामने से लहरापुर की ओर आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवारों के चार लोग घायल हो गए।हादसे में रसूलाबाद निवासी दीपू (34) पुत्र बालकिशन की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पीआरवी और कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दीपू की मौत हो गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *