मचा हड़कंप संदीप धुरियातेल रिसाव के बाद टैंकर में भड़की आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर तैनात; फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हमीरपुर। सुमेरपुर स्थित रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टैंकर से तेल का रिसाव होने के बाद आग भड़क उठी। घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की पांच गाड़ियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला।घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर फैक्ट्री में आए दिन हादसों की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में औद्योगिक इकाई में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना से हुए नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
