गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता से अवगत कराया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।
गोरखनाथ मंदिर में नितिन नवीन ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन
