युवा अधिवक्ता हरभान सिंह राजपूत के निधन पर तहसील बार एसोसिएशन ने जताया शोक

शोकसभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिवक्ताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

बिधूना,औरैया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के युवा अधिवक्ता हरभान सिंह राजपूत एडवोकेट के असामयिक निधन पर बार एसोसिएशन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी ने कहा कि हरभान सिंह राजपूत साहसी, निर्भीक, प्रखर वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असामयिक निधन समस्त अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, साहस और व्यवहार सदैव सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगा। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *