बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम घोषित, 26 नवंबर को होगा मतदान

आनंद कुशवाहा।

औरैया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 26 नवंबर को जिला जजी में कराया जाएगा। एल्डर्स कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में वार्षिक चुनाव 2026-2027 का चुनाव कार्यक्रम तय किया गया हैं कमेटी के अध्यक्ष हृदय नारायण पांडेय एडवोकेट ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 26 नवंबर को मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती होकर विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। डीबीए के मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति ली जाएंगी व उनका निस्तारण उसी दिन कर दिया जाएगा। 13 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 16 व 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा तथा 18 व 19 नवंबर को नामांकन किया जाएगा। 20 नवंबर को नामांकन की वापिसी होगी। 21 नवंबर को प्रत्याशियों पर आपत्ति व निस्तारण होगा तथा 23 नवंबर को अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन होगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह आठ बजे से वकीलों को वाट डालना शुरू होंगे। तथा वोट दोपहर तीन बजे तक डलेंगे। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। तथा निर्णय घोषित कर दिया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन वर्ष 2026-2027 के चुनाव की घोषणा से पहले ही जिला जजी व मुख्य मार्ग संभावित प्रत्याशियों के प्रचार होर्डिंग व बैनरों से पटा पड़ा है। अध्यक्ष व महामंत्री के दावेदार मतदाता वकीलों के घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं। वहीं अन्य पदों पर भी प्रत्याशी सघन अभियान छेड़े हुए हैं। जिला बार के 23 पदों के लिए चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *