जनता त्रस्त नेता जी मस्त

जनता के वोट तो सभी नेता चाहते है लेकिन उनकी समस्याओं की चिंता किसी राजनेता को नहीं है दावेदार जनसमस्याओं से बेखबर, सिर्फ सोशल मीडिया पर हमदर्दी दिखाने में जुटे विधानसभा चुनाव में जनता सियासत तारों से हिसाब मांगने को बेताब

औरैया। 2027 का विधानसभा चुनाव सन्निकट मानकर इन दिनों बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के साथ चुनाव में कूदने को उतावले तथाकथित संभावित सियासतदार दावेदारों की लंबी फौज अचानक सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की बेहद हमदर्द होने के तरह-तरह के लुभावने दावे कर जनता को अपने माया जाल में फंसाने के प्रयासों में जुट गई हैं लेकिन इन क्षेत्रों की जनता की बुनियादी वास्तविक समस्याओं की उन्हें कोई चिंता नहीं है उन्हें चिंता है तो सिर्फ चुनाव में ऐनकेन प्रकाणेन उनके वोट हासिल होने और लखनऊ के विधानसभा पहुंचने की। हालांकि इस बार इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता राजनीतिक दलों के सियासतदारों से चुनाव में हिसाब मांगने को बेताब नजर आ रही है ऐसे में सियासतदारों की चिंता और बेचैनी भी बढ़ती अभी से बढ़ती दिख रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न दलों में अचानक तमाम ऐसे तथाकथित सियासतदार संभावित दावेदार बनकर जमीनी धरातल पर कम सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सच्चे हिमायती होने के तरह-तरह के लुभावने सब्जबाग दिखाकर उन्हें अपने मायाजाल में फंसाने की कवायद में जुट गए हैं लेकिन उन्हें यह नहीं चिंता है कि बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों की जनता इन दिनों किन-किन समस्याओं के मकडजाल में फंसी कराह रही है। आलम यह है कि इस समय बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में की जनता लगातार प्राकृतिक प्रकोप से फसलों की तबाही, हर घर जल योजना के फेल होने से पेयजल संकट की समस्या, जर्जर खस्ताहाल सड़कों,महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अधिकांश तथाकथित प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से अभिभावकों के किए जा रहे शोषण, आढ़तियों द्वारा किसानों के जैसी तमाम बुनियादी समस्याओं से बुरी तरह त्रस्त है लेकिन इस पर सियासतदारों की नजर क्यों नहीं पहुंच रही है इस पर उनकी नियत पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है वहीं सियासतदार सिर्फ लखनऊ के विधानसभा भवन पहुंचने के सपने संजोए जमीनी धरातल से दूर रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता का सबसे सच्चा हिमायती होने के दावे करते हुए उन्हें अपने मोहजाल में फंसाकर चुनावी बैतरणी पार करने की मंशा बनाए हैं लेकिन अब जनता ऐसे तथाकथित निहित स्वार्थी सियासतदारों के झूठे लुभावने वादों में फंसने वाली नजर नहीं आ रही है और चुनाव में इन नेताओं से हिसाब मांगने को भी व्याकुल दिख रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता भलीभांति अपने हितैषी सियासतदार की जांच परख कर ही चुनाव में जिताकर उसे विधानसभा लखनऊ भेजेगी। भले ही इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकांश तथाकथित सियासतदार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने को हमदर्द बताकर चुनाव में जनता के वोट आसानी से मिल जाने को लेकर खुश हो रहे हो लेकिन यह जनता है सब जानती है यूं ही उनकी गुमराह करने वाली चालें अब चलने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *