राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 1146 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटे

कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया लाइव प्रसारण

औरैया। के 08 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को भी मिली तैनाती, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 30 लाभार्थियों को भी वितरित किए गए 05-05 लाख रुपये के चेक।आनंद कुशवाहा औरैया। जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 1146 सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विधायक गुड़िया कठेरिया की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जी के साथ संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना।कार्यक्रम के दौरान विधायक गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। राजस्व विभाग आमजन से सीधे जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है, जहां आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसलिए सभी नवनियुक्त कर्मचारी आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद औरैया के 08 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायकों की तैनाती तहसीलों एवं कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग के अंतर्गत की जाती है, जहां उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों का दायित्व सौंपा जाता है।जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में चयनित होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसके साथ ही जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ जाती। सभी नवनियुक्त कर्मचारी जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पूरी मेहनत, लगन एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।*कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 30 लाभार्थियों को वितरित किए गए 05-05 लाख रुपये के चेक*कार्यक्रम के दौरान कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक तहसील से 10-10 लाभार्थियों सहित कुल 30 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में 05-05 लाख रुपये की राहत धनराशि के चेक मा० विधायक गुड़िया कठेरिया एवं जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा वितरित किए गए। इस प्रकार योजना के अंतर्गत कुल 01 करोड़ 50 लाख रुपये की सहायता धनराशि के चेक लाभार्थियों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *