बिधूना में भैया दूज पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी कतारे


कोतवाल ने खुद सड़कों चौराहों पर स्वयं मोर्चा संभाल कर यातायात रखा दुरुस्त

बिधूना औरैया। भैया दूज के त्योहार पर बुधवार को बिधूना नगर व आसपास के कस्बों में सड़कों पर वाहनों की बाढ़ आ जाने के साथ भीड़ बढ़ने से अचानक यातायात की उत्पन्न हुई समस्या के दृष्टिगत कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन, निरीक्षक अपराध अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में राहुल सिंह, चंद्रभान, अनिल कुमार, राम अवतार गुर्जर आदि पुलिस कर्मियों के साथ ही हेड कांस्टेबल ट्रैफिक होशियार सिंह व सिपाही ट्रैफिक राजेश कुमार द्वारा जिम्मेदारी के साथ सक्रियता दर्शाते हुए यातायात व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रखी गई वही कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन द्वारा स्वयं मोर्चा संभलकर सड़कों चौराहों पर यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। भैया दूज पर वाहनों में बढ़ी भीड़ के दृष्टिगत तमाम वृद्ध महिला पुरुषों को कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन द्वारा स्वयं उन्हें सहारा देकर सुरक्षित वाहनों में बैठाकर दिखाई गई दरियादिली की भी लोगों ने उनकी कोतवाल की भूरि भूरि सराहना की। बिधूना कोतवाली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा भैया दूज पर जिस तरह से घंटों लगातार तत्पर रहकर यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने का जो जज्बा दिखाया गया उसके लिए पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा हर जगह होती नजर आई। कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन द्धारा वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टिगत यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *