अरुण तिवारी।
चित्रकूट।पूर्वाम्नाय गोवर्द्धनमठ पुरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी द्वारा मडफा फोर्ट (कोलौहाॅ) चित्रकूट में स्थापित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में दीपावली गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय अखंड भंडारा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया।चित्रकूट कालिंजर मुख्य मार्ग पर चौराहा में स्थित आद्य शंकराचार्य आश्रम में अखंड भंडारा का शुभारंभ कृष्णपक्ष चतुर्दशी 7 नवंबर से हुआ। गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को सायंकाल कार्यक्रम का समापन हुआ। बुंदेलखंड मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के लगभग 15 जिलों के श्रद्धालु अमावस्या में मंदाकिनी स्नान एवं कामदगिरि परिक्रमा हेतु इसी मार्ग से चित्रकूट आते जाते हैं। रातदिन चलने वाले अखंड भंडारा में हलवा, खीर, सब्जी पूडी, कढी चावल, परोसा गया। लगभग 40000 चालीस हजार लोगों ने प्रसाद पाया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधन एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। नरेंद्र पयासी पूर्व ग्राम प्रधान भगवतपुर कोलौहां, वर्तमान प्रधान मनीराम, विनोद पांडेय, राघवेन्द्र पयासी, शिवनारायण, मदगंजन प्रसाद, अनिल गर्ग, प्रकाश चेयरमैन, लक्ष्मणाचार्य, शिवकुमार काका,घनश्यामाचार्य, रहीमदास, शुशील पाण्डेय,ठा. दिलदार सिंह, ठा. पप्पूसिंह, रामबहोरी यादव सहित सभी क्षेत्र वासियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान आश्रम परिसर में अनेक मंडलियों द्वारा बुंदेलखंडी पारंपरिक लोक कला दिवारी का जोशपूर्ण आयोजन भी हुआ।
