केवल वाल्केगिव वन पर्सन टू वन थिंग- हम किसी भी एक व्यक्ति को एक चीज़ और विचारों की समृद्धता दान करेंगे
ललितपुर। तमाम अच्छे प्रयासों के बाद भी देश के अन्दर गरीबी झेल रहे लोगों की संख्या सज्जन शक्तियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। कुo, अंशिता वाल्के इंदौर कहतीं हैं कि अभी भी देश के अनेक भागों में नारी शक्ति के सामने दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पढ़ने सुनने को मिलती है। शोषण उत्पीड़न अभाव अभी भी देश के विकास में बाधक बनी हुई है। केवल सरकार के भरोसे पूरी तरह सामाजिक परिवर्तन का काम नहीं हो सकता।कुo, अंशिता वाल्के कहतीं हैं कि प्रकृति देने के नियम पर टिकी है और चल रही है। पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक चीज हमें कुछ न कुछ दे रही है, जैसे- वृक्ष, नदियाँ, वायु और जीव-जन्तु आदि। हम मानव जाति को भी देने का भाव रखना चाहिए।कुछ ही दिनों में वर्ष का बड़ा पर्व ‘दीवाली’ आने वाली है। यह हमारे देश में मनाया जाने वाला विशेष त्यौहार है। जो कि न केवल त्यौहार बल्कि यह जीवन में नयेपन व परिवर्तन का एक अवसर भी है। हम अपने घरों में साफ-सफाई, रंग-पेन्ट, सजावट आदि करते हैं और जो सामान काम का नहीं उसे अलग करते हैं, कुछ नया सामान भी लेकर आते हैं, और हमारे कपड़ों के साथ भी यही होता है। हम सभी के लिए यह हर वर्ष की तरह आम बात हो सकती है परन्तु क्या हमने कभी सोचा कि यह किसी का सपना भी हो सकता है।अभी भी हमारे गाँव, शहर व महानगरों में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। शहरों व महानगरों के बाहर अभी भी कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रह-रहे हैं, कुछ को तो फुटपाथ में गुजारा करना पड़ रहा है। ऑर्फनेज और ओल्ड एज होम्स की संख्या में कोई कमी नहीं आई है बल्कि बढ़ी ही है। हालांकि कुछ लोग यहाँ डोनेशन भी दे रहे हैं।इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकार ऐसे जरूरतमंदों की मदद कर रही है। केन्द्र व राज्य की बहुत सी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। परन्तु यह पर्याप्त नहीं, हम भी आगे आकर अपना योगदान दे सकते हैं। हम सभी इतने समर्थ तो हैं, की हम इस दीवाली किसी एक व्यक्ति को कोई एक वस्तु जरूर दे सकते हैं, जैसे कपड़े, मिठाई, तेल-दिया आदि। और अगर इतना भी नहीं तो कम-से-कम हमारे पास जो ऐसे कपड़े हैं, जिन्हें हमने लंबे समय से अलमारी में रखा हुआ है, जिन कपड़ों व वस्तुओं का हम उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को दे दें जो जरूरतमंद हो।क्यों न इस दीवाली हम सभी संकल्प लें कि किसी एक जरूरतमंद व्यक्ति को हम कपड़ा या कोई वस्तु दान करें। जरूरी नहीं वह नया ही हो परन्तु साफ और पहनने लायक हो। इससे दो फायदे होंगे; एक तो किसी व्यक्ति की जरूरत पूरी होगी, दूसरा हमें कुछ देकर अच्छा महसूस होगा और खुशी होगी।ऐसा करने का उद्देश्य कोई वाहवाही पाना नहीं बल्कि किसी दूसरे मानव की भी आवश्यकता को समझना व उसे पूरा करना है। इसे हम हमारी नैतिक जिम्मेदारी” कह सकते हैं। तो आज से 8 नवंबर तक हम सभी को यह तय करना है “गिव वन पर्सन टू वन थिंग – हम किसी भी एक व्यक्ति को एक चीज़ और विचारों की समृद्धता दान करेंगे।इसके साथ ही हमें प्रकृति में उपस्थित अन्य जीवों का ध्यान रखते हुए कम-से-कम ध्वनि व वायु प्रदूषण हो इस बात का ध्यान रखना है और पर्व मनाना है।
