मसवानपुर में पं प्रदीप मिश्र की श्रीमद्भागवत कथा में भव्य भक्ति की बहेगी रसधार

मसवानपुर में पं प्रदीप मिश्र की श्रीमद्भागवत कथा में भव्य भक्ति की बहेगी रसधार

वरिष्ठ पत्रकार तरुण अग्निहोत्री हैं आयोजक
सनी माथुर

कानपुर। जागेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे। कथा का शुभारंभ 24 नवम्बर, दिन मंगलवार, दोपहर 2 बजे जागेश्वर मंदिर, किशन टेंट हाउस, मसवानपुर में होगा और 30 नवम्बर 2026 को कथा का समापन होगा। 1 दिसंबर को हवन और विशाल भंडारा कराया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा एक सप्ताह तक भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा के द्वारा प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं का रसपान कराएंगे। एक सप्ताह तक चलने वाली कथा में प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर रास लीलाओं तक भक्तों को भक्ति रस का श्रवण कराएंगे। महिलाएं कलश यात्रा के माध्यम से भक्ति का संदेश देंगी। 1 दिसंबर को भंडारे का प्रसाद भक्तों को बांटा जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ व भंडारे में ज्यादा से ज्यादा भक्त पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख से प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं का श्रवण करें। इस श्रीमद्भागवत कथा और भंडारे का आयोजन चीफ रिपोर्टर तरुण अग्निहोत्री कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *