गोपाष्टमी पर श्रृद्धा पूर्वक गौ माता का किया गया पूजन, पूजा अर्चना कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा आज मंगलवार को सुबह श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता पर गंगाजल छिड़ककर अंग वस्त्रों के साथ गुड़, फल, मिष्ठान व चने की दाल खिलाकर विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शाखा की अध्यक्ष मंगला शुक्ला ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व देश भर में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को धूमधाम से मनाया जाता है,धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है,प्राचीन कथानुसार आज के दिन माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था, तथा भगवान श्री कृष्ण ने आज से ही गौचरण लीला प्रारंभ की थी, तभी से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई जाने लगी, कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि गौ पूजन से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, तथा गौ पूजन करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जबकि गोपाष्टमी के दिन जो भी व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता है उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है। आज के दिन दान का भी विशेष महत्व है, मान्यता है कि इस दिन ग्वालों को दान करने से घर में शांति व सुख समृद्धि आती है। गौ पूजन में प्रमुख रूप से शाखा की पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, एकता गुप्ता, मंजू गुप्ता कुमकुम वर्मा, सीता पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अध्यक्ष मंगला शुक्ला, संयोजक लक्ष्मी बिश्नोई, शाखा की संरक्षक बबिता गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहीं। *इनसेट* *तुलसी विवाह का बृहद आयोजन 24 नवंबर मंगलवार को प्रातः10 बजे से* सखी ग्रुप द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 24 नवंबर दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में प्रभु शालिग्राम व तुलसी मैया विवाह संग राजपूत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद जोड़ा अंजू व आशीष के शुभ-विवाह का आयोजन* वैदिक मंत्रोच्चार वैवाहिक रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा,”सखी ग्रुप” की अध्यक्ष मंगला शुक्ला व कार्यक्रम संयोजिका लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि तुलसी मैया की पैर पुजाई दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी, उन्होंने धार्मिक विचारधारा की माताओं बहनों से उपरोक्त कार्यक्रम में समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *