स्कूल में अचानक से छठवीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, डाक्टरों ने किया मृत घोषित

हमीरपुर। स्कूल में अचानक बिगड़ी छठवीं की छात्रा की तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इकलौती बेटी की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

हमीरपुर । राठ कोतवाली क्षेत्र के मुहाल सिकंदरपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा छह की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि छात्रा को चेचक और उल्टी की शिकायत थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *