एसपी मृगांक शेखर पाठक ने जारी किए तबादला आदेश, राठ, सुमेरपुर, मझगवां और सिसोलर थानों में नई तैनाती
हमीरपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके साथ ही एसओजी और यातायात शाखा में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत कई थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।तबादला आदेश के अनुसार दीपेंद्र कुमार सिंह को थाना राठ का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। राम मोहन राय को थाना सुमेरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राकेश मौर्य को थाना मझगवां का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।वहीं सचिन शर्मा को सिसोलर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और कृष्णदेव को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात नन्हेलाल यादव को यातायात प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। नई तैनाती के जरिए थानों की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
