हमीरपुर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी अभद्रता करने का आरोपहमीरपुर। शहर में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सदर क्षेत्र स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने बुजुर्ग पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक महज पांच सेकंड के भीतर बुजुर्ग को लगातार कई थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर बुजुर्ग के साथ हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस कब संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है?
Related Posts
स्टे ऑर्डर के बावजूद भूमिधरी भूमि पर सड़क निर्माण का आरोप, भूतपूर्व सैनिक संगठन ने डीएम से लगाई गुहार
रियल मीडिया न्यूज नेटवर्कफतेहपुर। फतेहपुर भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर…
दो दिन में दो हत्याकांडों में चार दोषियों को मृत्युदंड, मुस्कान-साहिल और रविता-अमरदीप को फांसी
मेरठ। दो दिन के भीतर दो चर्चित हत्याकांडों में चार दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है। पहले बहुचर्चित नीले ड्रम…
दामाद पर बेटी से मारपीट, प्रताड़ित करने और जेवर बेचने का आरोप, सास ने दी तहरीर
जगदीश श्रीवास्तव। हमीरपुर। राठ जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी एक महिला ने अपने दामाद पर बेटी के साथ…
