सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपनिबंधक कार्यालयों का किया निरीक्षण

आनंद कुशवाहा।

औरैया। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा आपराधिक अपील संख्या 12251 / 2025 दीपक पाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं 3 अन्य में पारित आदेश दिनांक 09.10.2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,औरैया मयंक चौहान के आदेश पर रोमा गुप्ता, सचिव/सिविल जज सी०डि०, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैय द्वारा उप निबंधक कार्यालय, औरैया एवं उप निबंधक कार्यालय अजीतमल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया, विवाह पंजीकरण के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों तथा वर-वधू की आयु के सत्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। सचिव द्वारा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि विवाह पंजीकरण के समय दोनों पक्षों की निर्धारित वैधानिक आयु का समुचित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। केवल आधार कार्ड अथवा अप्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर आयु का निर्धारण न किया जाए तथा जन्मतिथि से संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि यदि प्रस्तुत अभिलेखों में आयु संबंधी कोई विसंगति अथवा संदेह पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक सत्यापन एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम की जा सके। सचिव ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथ विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है। उक्त निरीक्षण में कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल व दिलीप कुमार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *