धुंधपुर मटेरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर हुआ आयोजित

विधायक प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू ने फीता काट कर किया उद्घाटन बिधूना

औरैया। धुंधपुर मटेरा विकासखंड बिधूना में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू ने गौपूजन के साथ फीता काट कर किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा विधायक के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन किसानों पशुपालकों की समृद्धि का मजबूत अंग है इसलिए लोगों को पशुपालन अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गौ माता का दूध अमृत के समान होता है वहीं गौ माता के दूध दही घृत मूत्र गोबर से बनी औषधियां घातक बीमारियों का उपचार करने में संभव होती है। डॉ वर्मा ने पशुओं को संतुलित आहार देने के साथ उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का पशुपालकों का आवाहन किया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ बिशन सिंह विकल ने पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही नंद बाबा मिशन, सहभागिता योजना, बकरी,सूकर व कुक्कुट पालन योजना समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पशुपालन पर जोर दिया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिधूना डॉ मेहेर सिंह ने पशुधन बीमा व जोखिम प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी पुर्वा सुजान डॉ प्रमोद कुमार ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, क्रिमिनाशन आदि के संबंध में पशुपालकों को जानकारी दी। इस शिविर में 868 छोटे व बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस मौके पर भटौरा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह राजपूत, बेला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ भारती, पशुधन प्रसार अधिकारी शशांक सिंह, पशु मित्रगण धनेश, आशीष, आलोक, मुकेश, अतुल,सौरभ के साथ भारी संख्या में पशुपालक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *