गंगापुर यशोदा नगर में आज 22 नवम्बर से बहेगी शिवमहापुराण कथा की त्रिवेणीअंतर्राष्ट्रीय कथावाचक महामण्डलेश्वर दीनबंधु दास महाराज सुनाएंगे कथास्थापित होगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमापूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू ने किया है आयोजनरियल मीडिया न्यूज नेटवर्क कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का हृदय स्थल कहा पर है? अगर ये सवाल किसी से पूछा जाये तो जवाब होता है यशोदा नगर और उसके दो किलो मीटर इर्द-गिर्द का क्षेत्र। इसी में है गंगापुर और गंगापुर में है लालतेश्वर महादेव मंदिरधाम। यहीं पर आगामी 22 नवंबर से महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगा शिवमहापुराण का कथा विस्तार और लालतेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित होगा भगवान परशुराम का भव्य विग्रह। कथा व आयोजन को लेकर इस समूचे क्षेत्र में भव्य तैयारियां ज़ोरों पर हैं आयोजक मनोज शुक्ल बबलू स्वयं घर-घर जा कर अक्षत सहित निमंत्रण दे रहे हैं। यह माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कथा होने जा रही है। क्यो कि कथा कहने आ रहे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री दीनबंधु दास जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के झाँसी जनपद में एक श्रेष्ठ ब्राह्मण परिवार में हुआ। बचपन से ही आपका झुकाव आध्यात्मिकता, धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं की ओर रहा। बाल्यकाल से ही आपके हृदय में भगवान की भक्ति, संत सेवा एवं धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की विशेष जिज्ञासा थी। बाल्यकाल से ही आपने वृंदावन में निवास करते हुए सिद्ध संत श्री पहाड़ी बाबा जी के सानिध्य में आध्यात्मिक जीवन की शिक्षा प्राप्त की। संस्कृत भाषा एवं शास्त्रों के अध्ययन में विशेष रुचि रखते हुए आपने संस्कृत विषय में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। तत्पश्चात भारतवर्ष के विशिष्ट संत, जगद्गुरु अग्रपीठाधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आपने गुरु दीक्षा प्राप्त की। गुरु महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद से आपने विरक्त वेश में संन्यास दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन को समर्पित कर दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन में आपने अनेक पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों का गहन अध्ययन किया और शास्त्रों के प्रचार-प्रसार को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। आपकी विद्वत्ता, साधना एवं धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रयागराज महाकुंभ के पावन अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख आचार्यों एवं संत-महात्माओं द्वारा आपको महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया। आप एक विशिष्ट कथा प्रवक्ता एवं आध्यात्मिक वक्ता हैं, जिनके द्वारा विभिन्न पुराणों की कथाओं का शास्त्रोक्त एवं आधिकारिक रूप से वाचन किया जाता है। भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों में भी आपके द्वारा कथा, प्रवचन एवं सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म की दिव्य परंपराओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विशेष रूप से दुबई में प्रतिवर्ष विभिन्न पुराणों की कथा एवं आध्यात्मिक आयोजन आपके द्वारा संपन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित अनेक देशों में प्रतिवर्ष आपके द्वारा कथा, सत्संग एवं धर्माेपदेश के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान में आप श्री का वृंदावन में आश्रम है तथा पवित्र धर्मनगरी चित्रकूट धाम में एक विशाल आश्रम का निर्माण कार्य प्रगतिशील है। इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य संत सेवा, साधना, संस्कृत शिक्षा एवं सनातन धर्म की सेवा को बढ़ावा देना है। आप श्री के सेवा कार्यों के अंतर्गत भजन-साधना करने वाले संतों एवं साधकों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। संस्कृत का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आश्रम में पधारने वाले अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन-प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। गौ सेवा के प्रति आपकी विशेष निष्ठा है। आपके द्वारा गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। चित्रकूट स्थित आश्रम परिसर में भी गौशाला का निर्माण कराया गया है, जहाँ गौ सेवा एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। आप श्री का संपूर्ण जीवन गुरु सेवा, संत सेवा, गौ सेवा, शास्त्र प्रचार, संस्कृत शिक्षा एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। आपका उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को देश-विदेश तक पहुँचाना तथा संतों, साधकों, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना है। आप श्री की यही आध्यात्मिक यात्रा, गुरु कृपा एवं सेवा भावना सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का सतत प्रयास है। आयोजक प्रमुख यजमान मनोज कुमार शुक्ल बबलू ने बताया कि धर्मों रक्षति, रक्षितः जब महादेव की कृपा होती है तभी इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विश्वकल्याणार्थ किये जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान सनातन अवधारणा को मज़बूत करते है उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में भक्तिभाव से सम्मिलित होने की अपील की है।
यशोदा नगर में 22 नवंबर से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा
