स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मैस्कर घाट पर हुआ 11 हजार दीपों का दान, मां गंगा को चढ़ाई 1100 मीटर चुनरी

कानपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को कानपुर के मैस्कर घाट, कैंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मां गंगा के तट पर 11 हजार दीपदान किए। इसके साथ ही मां गंगा को 1100 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में समाजवादी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *