बाबा नीम करौली जी की प्रेरणा से हर रविवार हजारों जरूरतमंदों तक पहुँच रहा पौष्टिक भोजन

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ सेवा अभियान, लगभग 2 हजार जरूरतमंदों को मिला भोजन।

बाबा नीम करौली जी की कृपा से हर रविवार जरूरतमंदों तक पहुँच रही अन्नसेवाशहर में कोई भूखा न सोये के ध्येय के साथ बृज की रसोई का सेवा अभियान निरंतर जारी।लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार, 22 नवम्बर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के पावन अवसर पर आशियाना, लखनऊ में निःशुल्क भोजन वितरण सेवा आयोजित की गई। इस अवसर पर लगभग 2 हजार अकिंचन, निराश्रित, असहाय, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया।संस्था के लिटिल सदस्य गोविंद सिंह ठाकुर का केक काटकर जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था परिवार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। संस्था परिवार की ओर से नन्हे गोविंद को ढेरों स्नेह एवं आशीर्वाद।संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान के अंतर्गत बच्चों, बुजुर्गों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये और समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सेवा एवं सहयोग पहुँच सके। सेवा केवल भोजन वितरित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सम्मान, आत्मीयता और खुशियों का सहभागी बनना है। उन्होंने सेवा अभियान से जुड़े सहयोगियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सक्षम लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। संस्था का संकल्प है एक ही ध्येय, प्राणी मात्र सेवा।इस सेवा अभियान को गति देने में जालिम सिंह, विजयपाल सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, सत्यम वर्मा, अनुराग दुबे, ईशू श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, उमाशंकर यादव एवं गोविन्द सिंह ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *