सपा कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह यादव और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती- नेताजी के विचारों पर हुई गोष्ठी

किसानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव तथा वीरांगना झलकारी बाई की जयंती रविवार को जिला सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नेताजी के विचारों और उनके राजनीतिक जीवन पर गोष्ठी आयोजित हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और जनहित से जुड़े उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने जीवनभर गैरबराबरी के खिलाफ आवाज उठाई और किसानों, गरीबों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। देश के शहीदों के सम्मान और उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने मुखर होकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, एडवोकेट जगदीश सिंह, राम कृपाल सोनकर, राजेंद्र वर्मा, देवेंद्र लोधी, केतकी यादव, बीना पटेल, आरती बघेल, कपिल यादव, शनि लोधी, हीरालाल साहू, गार्गदीन बाजपेई, इंद्रसेन यादव, रोहित उमराव, गणेश वर्मा, कालिका प्रसाद, केपी यादव, डीजी कुशवाहा, रईस खान, सुहैल खान, रिशु तिवारी, आजम खान, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, डॉ. अमित पाल, ज्ञान सिंह, अरुणेश पांडेय, महेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *