भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में श्री शतचंडी महायज्ञ, भागवत पुराण कथा, रासलीला व दंगल सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख ज्ञानेश दीक्षित ने बताया कि हिम्मत बाबा सेवा समिति के सहयोग से आगामी 20 मई से यह भव्य आयोजन प्रारंभ हो रहा है। जिसमें 20 मई को भव्य कलश यात्रा निकल जाएगी। जबकि 21 को शतचंडी महायज्ञ बेदी पूजन का कार्यक्रम होगा। 22 से 26 मई को रात्रि 8:00 बजे से रासलीला के कार्यक्रम होंगे और 26 मई को पूर्णआहुति के साथ कथा विश्राम होने के पश्चात विशाल दंगल का आयोजन होगा। 27 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।बताया कि श्रीमद्भागवत कथा भागवताचार्य मूसानगर के प्यारेलाल तिवारी श्रवण कराएंगे। यज्ञाचार्य गरुड़ मिश्रा यज्ञ संपन्न कराएंगे।वहीं 20 एवं 21 मई को दण्डी स्वामी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती महाराज के प्रवचन होंगे।
Related Posts
सवा सौ की फौज कर रही मौज,वेतन में खर्च हो रहे हैं प्रतिमाह 20 लाख फिर भी लगे हैं कूड़े के ढेर
रियल मीडिया नेटवर्कभरुआ सुमेरपुर। करीब सवा सौ सफाई कर्मियों की भारी भरकम फौज होने तथा लाखों रुपए वेतन आदि में…
विमान दुर्घटना परग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि
रियल मीडिया नेटवर्कलखनऊ। भारत से लंदन जा रहे विमान को अपने गंतव्य से प्रस्थान करने के १५ किमी पर दो…
खेतों में खड़ी पराली की आग पहुंची बस्ती के पास मचा हड़कंप
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में शनिवार की रात खेतों में खड़ी पराली में लगाई गई आग बस्ती के…
