रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बड़ा कछार में एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या करके लाश को रास्ते में फेंक दिया है।
बड़ा कछार गांव निवासी शिवमंगल निषाद का पुत्र रामलखन (17) कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था।का छात्र था। शनिवार की रात वह रात करीब 10रू00 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन रात भर वापस नहीं आया। सुबह करीब 5रू00 बजे रास्ते पर उसकी लाश पड़ी मिली। लाश को सबसे पहले उसके चाचा देवी प्रसाद ने देखा और भैया शिवमंगल को बताया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह,सीओ सदर राजेश कमल,अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने शव के आपपास से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मां गायत्री व बहन सुलोचना ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कुछ लोग अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

