भरी दुपहरी घर में घुसकर, छुरा दिखाकर लाखों के जेवरों की लूट

विशेष संवाददाता
राठ हमीरपुर। आज बकरीद के त्यौहार के बीच कोट बाजार जैसे भीड़भाड़ इलाके में एक प्रतिष्ठित सर्राफ के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चे के सामने 8-10 लाख के सोने जेवरात की लूट कर ली गई।
घटनाक्रम के अनुसार मुहाल मियांपुरा के अंतर्गत कोट बाजार इलाके में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित प्रमोद सर्राफ के घर में उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ थी। तभी दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसे। घर के अंदर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने कमरे के अंदर जहां प्रमोद का किशोर वय पुत्र मंगलम मौजूद था, उसी के सामने चाकू दिखाकर गोदरेज की अलमारी खोली और उसमें से सोने की चार चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां और मंगलसूत्र ले लिया।
आहट सुनकर रसोई में खाना बना रही पत्नी ने जब चाकू सहित बदमाशों को देखा, तो उन्होंने मंगलम को चुपचाप रहने को कहा । एक बदमाश उनके घर की छत का दरवाजा बंद करके पड़ोसी के लगभग 13 फीट नीचे मकान में कूद कर फरार हो गया और दूसरा बाहर से भाग गया। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।लगभग 2 बजे दिन में घटी इस घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस बड़ी सरगर्मी से इस घटना की विवेचना कर लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *