भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पारा रैपुरा के राजकीय हाईस्कूल में समर कैंप में रविवार को विभिन्न गतिविधियों से छात्रों को जागरूक एवं ज्ञान प्रदान कर मनोरंजन कराया गया। छात्रों को प्रधानाध्यापिका रंजना रघुवंशी ने योगाभ्यास कराया। प्रियंका देवी ने त्राटक क्रिया का अभ्यास कराकर ध्यान क्रिया के बारे में बताया। खेल की गतिविधियों में बैडमिंटन एवं शतरंज में छात्रों ने हुनर दिखाया। विशेष कार्यक्रम ताली बजाने,हंसने एवं खुश रहने के फायदे बताए गए।

