भरुआ सुमेरपुर। मौसम का बदलाव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। उल्टी दस्त के मरीजों में अचानक इजाफा हुआ है। सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
नौतपा के बाद मौसम का बदलाव कहर बरपा रहा है। भीषण गर्मी पड़ने से लोग उल्टी, दस्त, अपच के शिकार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भरमार है। कस्बे के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को छुट्टी के बावजूद सुबह 10 बजे तक उल्टी दस्त के शिकार एक दर्जन मरीज आ चुके थे दो की हालत खराब होने के कारण उनका भर्ती करके उपचार किया जा था जबकि अन्य को दवायें देकर घर भेज दिया गया था। इमरजेंसी में मौजूद डॉ बिंदेश कुमार ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव से उल्टी, दस्त, अपच के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है।

