रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बाइक में पुत्री को लेकर सब्जी लेने आए बैंक कैशियर को हाईवे में सब्जी मंडी चौराहा में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक चकनाचूर हो गई। बैंक कैशियर का कानपुर तथा पुत्री का कस्बे में उपचार चल रहा है। पत्नी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के वार्ड आठ की निवासी पुष्पा देवी सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति विमल सोनकर ग्रामीण बैंक में कैशियर है। गत छह जून को वह बाइक में पुत्री को बैठाकर सब्जी मंडी गए थे। तभी हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पति एवं पुत्री को कभी चोटें लगी है और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। पति का इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। पुत्री का उपचार कस्बे में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है
