ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा एचटी लाइन का जर्जर पोल, बड़ा हादसा टला

पोल में रखा ट्रांसफार्मर गिरा, तेल बटोरने में जुटे ग्रामीण

पहले से जर्जर पोल को बदलने की ग्रामीणों ने दी थी विभाग को सूचना
रियलमीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के पत्योरा ग्राम के मजरा मुच्छीताला में बीच बस्ती रोड किनारे एचटी लाइन के पोल में रखा ट्रांसफार्मर पोल समेत ट्रैक्टर की टक्कर से धराशाई हो गया। इस घटना से रोड किनारे बैठे कई लोग बाल बाल बच गए व पास के घरों में हड़कंप मच गया। गनीमत थी की घटना से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। ज्ञात हो की पूर्व में इस जर्जर पोल को बदलने की मांग पर ग्रामीणों की शिकायत पर इस खबर को भी प्रकाशित किया जा चुका है। लेकिन फिर भी विभाग के कानों में जू़ नही रेंगी। मजरे के रामकरण निषाद, लखन, छोटू, बद्री, मनीराम, राजेश, छोटट्न, सुखलाल आदि ने बताया जर्जर पोल बदलने को पहले भी विभाग को सूचना दी जा चुकी है। लेकिन कुछ नही हुआ। गुरुवार को खेत में गोबर की खाद (पांस) डालने जाते समय एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से जर्जर पोल तीन टुकडों में धराशाई हो गया। साथ ही ट्रांसफार्मर भी गिर गया जिसका तेल रोड में बह गया। जिसे मजरे के लोग बोतलों आदि में भरने को उमड़ पड़े। लोगों ने बताया पोल गिरने पर लगा की बड़ा हादसा हो गया। लेकिन ईश्वर की कृपा से लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *