रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक युवक की कार मांग कर ले गए युवकों ने कुरारा में कुछ लोगों के साथ मारपीट की और गाड़ी लेकर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने कार नंबर को आधार बनाकर मामले की शिकायत थाने में की थी। कुरारा पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात कस्बे के उद्योग नगरी में छापा मारकर कार को बरामद करके साथ ले गई।
कुरारा थाने की क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार यादव ने बताया कि विगत दिनों सुमेरपुर कस्बे के कुछ युवक कार से कुरारा आए थे और यहां पर कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी। घटना करने के बाद कार लेकर भाग खड़े हुए थे। कार नंबर को आधार बनाकर पीड़ित ने मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार नंबर की जांच पड़ताल की। यह कार कस्बा निवासी फैक्टरी एरिया के रेस्टोरेंट संचालक की निकली। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर कार को बरामद करके साथ ले गई। चर्चा है कि कार से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। जिसमें पुलिस पर्दा डाल रही है। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला मारपीट का है। मामले में आरोपित युवकों की तलाश कराई जा रही है।
