संचारी रोग रोकथाम अभियान धरातल में धडाम कीचड़ गंदगी के मध्य रह रहे ग्रामीण


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। प्रशासन संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिमाह बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश देकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है लेकिन धरातल में हालत बहुत खराब है। ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में गंदगी का साम्राज्य एकत्र है। गंदगी से लोगों का चलना फिरना दूभर है गंदा पानी बस्ती के मध्य एकत्र होने से संक्रामक बीमारियां का खतरा मंडरा रहा है।
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग अभियान के तहत आए दिन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सफाई कर्मियों, पंचायतों सचिवों, ग्राम प्रधानों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन से प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया जा रहा है लेकिन धरातल में इस बैठकों का कोई असर नहीं है। पंचायतों में गंदगी का साम्राज्य है।
इंगोहटा के रहुनियां मुहाल निवासी गीता, राधा, चुनूवादी, फूलचंद्र, रंजीत कुमार, राम सिंह, राकेश सोनकर, जितेंद्र कुमार, रोहित सोनकर आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते गंदगी का साम्राज्य कायम है। लोग कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर है। प्रधान को बार-बार समस्या से अवगत करा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कीचड़ के साथ बस्ती का गंदा पानी बस्ती के मध्य एकत्र होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बन रहा है। प्रधान प्रतिनिधि गुरुप्रताप सिंह परिहार का कहना है कि उन्होंने दो दिन पूर्व साफ सफाई कराई है। बस्ती के लोग रास्ते में जानवर बांधते हैं। इससे गंदगी होती है मना करने के बावजूद नहीं मान रहे सफाई न करने का आरोप बेबुनियाद है।
एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया गंदगी की फोटो वीडियो आए हैं। प्रधान को साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वह सोमवार को गांव जाकर साफ सफाई का स्वत: निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *