
मुकेश कुमार
बरखेड़ा (पीलीभीत)विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने शनिवार को श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम, खमरिया पुल कार्यालय पर जनतादर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर आश्रम परिसर पहुंचे।
विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसी मौके पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर की उपस्थिति में फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वही इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने संबोधित करते हुए कहा “जनता की समस्याओं का समाधान हमारा धर्म है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को एक पौधा अपनी माँ के नाम ज़रूर लगाना चाहिए।”बताते चले की बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, जो जनता के बीच जाकर न केवल समस्याएं सुलझा रहे हैं बल्कि पर्यावरण बचाने का भी संदेश दे रहे हैं।

