रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) टीम के कस्बे में दाखिल होते ही मुख्य बाजार अचानक बंद हो गया। दुकानदार दुकानों में ताला लटका कर मौके से भाग खड़े हुए। दुकानदारों की इस हरकत से यह सिद्ध होता है कि ज्यादातर दुकानदार टैक्स की चोरी करके कारोबार कर रहे हैं।
बांदा एवं हमीरपुर से आए राज्य कर विभाग की टीम दोपहर में कस्बे में दाखिल हुई। टीमों के कस्बे में आने की सूचना आग की तरह फैल गई और चंद मिनट में कस्बे का 70 फ़ीसदी बाजार बंद हो गया। टीमें बगैर छापेमारी के वापस लौट गई। अचानक बाजार बंद हो जाने से लोगों के जेहन में सवाल कौंधने लगा कि क्या ज्यादातर व्यापारी टैक्स चोरी करते ही कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल टीमों ने कस्बे में किसी भी प्रतिष्ठा में छापेमारी नहीं की है। कुछ प्रतिष्ठानों के सामने उन्होंने गाड़ियां खड़ी की और कुछ देर निगरानी करने के बाद आगे के लिए बढ़ गए। इसके बाद दोनों टीमें कस्बे से वापस लौट गई है। जीएसटी टीम आने की चर्चा पूरे दिन बाजार में होती रही।

