रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चौथा जत्था सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस जत्थे में कस्बे से 40 व कबरई से 28 लोग शामिल है।
बीते 18 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता जाते है। इस वर्ष संस्थान के सदस्य सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में रवाना हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रियों सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कर रखा है। जिससे भक्तों में किसी तरह का भय नहीं है और बड़ी संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। बताया कि इस बार चौथे जत्थे में कस्बे से 40 लोग व कबरई से 28 लोग शामिल है।इन भक्तों के ट्रेन से रवाना होने के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जोरदार स्वागत किया और बाबा बर्फानी के जयघोष करते हुए इन्हें रवाना किया। जत्थे में सुरेश गुप्ता,मोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

