संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति की चित्रकूट इकाई का गठन


रियल मीडिया नेटवर्क
चित्रकूट।संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के बैनर तले चित्रकूट जनपद के मानदेय संस्कृत शिक्षकों की एक अहम बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद चित्रकूट इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से मानदेय संस्कृत शिक्षक रोहित कुमार पयासी को चित्रकूट जनपद का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री के पद पर इंद्रदेव पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, संगठन मंत्री दिवाकर प्रसाद शुक्ल, जिला सचिव विवेकानंद त्रिपाठी, प्रचार प्रसार मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्षा रुचि पांडेय, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रभावती मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता एवं जिला सलाहकार के पद पर विष्णु प्रकाश गर्ग व महेंद्र नाथ मिश्र को बनाया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश भर में जिला इकाइयों के गठन के क्रम में चित्रकूट जनपद में भी संगठन का विस्तार किया गया है। इससे मानदेय संस्कृत शिक्षकों में एकता एवं समन्वय का संचार होगा। अजय शुक्ला ने बताया कि मानदेय संस्कृत शिक्षक संस्कृत विद्यालयों के उत्थान के लिए दिन रात संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश सरकार संस्कृत शिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अजय शुक्ला ने चित्रकूट जनपद के निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, गरुण प्रकाश, योगेश कुमार, जगतनारायण, अखिलेश, विमल, शांतिसागर, रमादेवी, उपासना देवी, अनुराग, कमल, शैलेश सहित समस्त मानदेय संस्कृत शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *