रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को करीब एक 11:00 बजे महोबा से कानपुर जा रही परिवहन निगम की बस की जरा सी टक्कर हाईवे में पशु बाजार के समीप कार में लग जाने से कार सवारों ने बस चालक को जमकर पीटा। चालक बस लेकर थाने पहुंचा और घटना की मौखिक जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार सवारों को पकड़ा और थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस घटना के कारण बस में सवार यात्री परेशान रहे।

