छह दिन पूर्व भांजी से पत्नी बनी युवती ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

भरुआ सुमेरपुर। रिश्तों को शर्मसार करके मामा भांजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने के उपरांत दबाव में मंदिर में शादी रचाकर घर ले जाने वाले तथाकथित पति ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। पीडिता ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा ने भांजी को गर्भवती कर दिया था। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर मामा ने शादी करने का लिखित समझौता कर लिया था। तय समझौते के तहत 19 जुलाई को गांव के मंदिर में ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी पर माला पहनाकर शादी संपन्न कराकर तथाकथित मामा पति के रूप में भांजे को पत्नी बनाकर घर ले गया था।
छह दिन बाद भांजी ने थाने आकर पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करके भूखा प्यासा रखने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है। थाना अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *