बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला दोनों की हुई मौत


भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के नरायनपुर के निकट हाईवे पर ढाबे पर खाना खाने गए दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी जितेंद्र कुमार (28) अपने साथी बांकी निवासी ज्ञानेंद्र दीक्षित (25) के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक से शनिवार की रात करीब 11:00 बजे नरायनपुर के पास संचालित प्रेम इलायची ढाबा में खाना खाने के लिए गए थे। लेकिन ढाबा बंद होने से यह बाइक को वापस मोड़ने लगे। तभी अज्ञात वाहन ने इन्हें रौंदता हुआ निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जितेंद्र कुमार कस्बे के मैथिलीशरण मार्ग में संचालित पप्पू कॉस्मेटिक की दुकान में काम करता था। जबकि ज्ञानेंद्र संजय कपड़े वाले के यहां काम करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *